Jasper AI क्या है? Jasper AI के द्वारा ब्लॉग के लिए एक Unique, Seo फ्रैंडली आर्टिकल कैसे लिखें?

4.7
(7)

Jasper AI

अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छी ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल लिखने के लिए आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे सबसे पहले आप किस Nich (टॉपिक) पर लिखना चाहते हैं। दूसरा आपका ब्लॉग कितने शब्दों का होना चाहिए फिर उसका On Page SEO आपको कैसे करना है। Jasper AI

इन सब बातों को ध्यान मे रख कर एक Unique आर्टिकल को तैयार करने मे कभी-कभी आपको घंटो तक काम करना पड़ता है। जिससे अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा आर्टिकल लिखने के लिए आपका बहुत ज्यादा टाइम लग जाता है। लेकिन फिर भी इतना ज्यादा समय देने के बाद भी आपको कोई अंदाजा नहीं होता कि आपकी यह आर्टिकल लोगों को पसंद आएगा भी या नहीं। और क्या आपकी घंटो की मेहनत आपकी वेबसाइट पर ट्रैफ़िक ला पाएगी?

ये सभी सवाल आपके दिमाग मे आते होंगे लेकिन आपके इन सभी सवालों का जवाब एक ऐसे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल (AI Tool) के पास है जो आपके आर्टिकल लिखने के काम को मिनटों मे कर सकता है। और आपके ब्लॉग के लिए एक Unique, Seo फ्रैंडली आर्टिकल मिनटों में तैयार कर सकता है। आज हम इस आर्टिकल मे बात करने जा रहे है, Jasper AI के बारे में जिसने Blogging करने के तरीकों को बदल कर रख दिया है। तो आइए दोस्तों जानते हैं की Jasper AI क्या है? और आप इसके द्वारा अपने ब्लॉग के लिए एक Unique, Seo Friendly आर्टिकल कैसे लिख सकते हैं?

जैस्पर एआई क्या है?

Jasper AI

Jasper AI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल यानी एक AI Tool है जो आपके ब्लॉग लिए ओरिजिनल और बिलकुल यूनिक आर्टिकल तैयार करता है। इसके द्वारा तैयार किए गए आर्टिकल Plagiarism – Free होते हैं, जो आपके ब्लॉग पोस्ट को गूगल सर्च रैंकिंग मे आने मे मदद करता है।

जैस्पर AI की मदद से आप किसी भी Nich यानी टॉपिक पर ब्लॉग लिख सकते है। Jasper AI मशीन लर्निंग एल्गोरिथम का उपयोग करता है जो आपके लिए यूनिक ब्लॉग आर्टिकल तैयार करने मे सक्षम हैं।

Jasper AI काम कैसे करता है?

Jasper AI टूल एक वेब एप्लीकेशन हैं जो आपके द्वारा दिए गए कमांड और इंस्ट्रक्शन के आधार पर आपके लिए ब्लॉग आर्टिकल, इमेज और वेब स्टोरीज क्रिएट करता है। ये AI सॉफ्टवेयर GPT-3 नाम के एक AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो आपके द्वारा दिए गए इनपुट शब्दों के अर्थ को समझने और उन्हें ब्लॉग और इमेज में प्रस्तुत करने में सक्षम है।

इस जनरेटर का उपयोग करके आप, बुक्स, यूट्यूब वीडियो की स्क्रिप्ट, वेब स्टोरीज, SEO फ्रैंडली ब्लॉग पोस्ट, और अन्य कंटेंट तैयार कर सकते हैं। Jasper AI का नाम पहले Jarvis (जारविस) रखा गया था लेकिन बाद मे बदल कर इसे Jasper AI कर दिया गया।

Jasper AI को इस्तेमाल करके आप कैसे अपने ब्लॉग के लिए एक यूनिक Seo Friendly आर्टिकल लिख सकते है?

Jasper AI के द्वारा अपने ब्लॉग के लिए एक यूनिक Seo Friendly आर्टिकल लिखने की प्रॉसेस यहां नीचे दी गई है :-

Step 1 :- Jasper AI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना

Jasper AI create account

Jasper AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले Jasper AI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना होगा। जब Jasper AI की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपका अकाउंट बन जाएगा तब जैस्पर टीम के द्वारा दस हज़ार शब्दों का क्रेडिट आपके खाते मे डाल दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल करके आप ब्लॉग के लिए पोस्ट को लिखने ओर अन्य काम के लिए कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें :-  Whatsapp Meaning in Hindi | व्हाट्सएप का हिंदी में क्या मतलब होता है?

Jasper AI signup form : Click Here

Step 2 : अपना प्लान सेलेक्ट करें और पेमेंट डिटेल फिल करें

jasper ai payment option

Signup की प्रॉसेस पूरी होने के बाद आपको स्क्रीन पर जैस्पर का प्राइसिंग मॉडल शो होगा जहां आप अपने बजट के हिसाब Starter Mode या Boss Mode को सेलेक्ट कर सकते हैं। नहीं तो आप “Start Free Trial” ऑप्शन पर क्लिक करके इसका ट्रायल इस्तेमाल कर सकते हैं जहां पर आपको दस हजार शब्दों का क्रेडिट मिलेगा। जिन्हें आप पांच दिन में यूज कर सकते हैं। उसके बाद आपको आपके प्लान के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

फ्री ट्रायल इस्तेमाल करने से पहले आपको बैंक डीटेल या क्रेडिट कार्ड डीटेल फिल करनी होगी उसके बाद आप फ्री ट्राइल देख सकते है।

Step 3 :- Jasper AI के Homepage और Dashboard पर जाएं 

jasper ai dashboard

पेमेंट डिटेल भरने के बाद आपको जैस्पर की होम स्क्रीन यानी डैशबोर्ड पर Redirect कर दिया जाएगा। डैशबोर्ड पर बाईं ओर स्क्रीन पर आपको Templates , Recipes, Document और AI Outputs के Option देखने को मिलेगा। इसमें आपको 100 से ज्यादा टेम्पलेट मिलेंगे जिसका इस्तेमाल आप सोशल मीडिया पोस्ट,या ब्लॉग लिखने के लिए कर सकते है।

Step 4 :- अपनी जरूरत के हिसाब से Template choose कीजिए 

jasper ai template

जैस्पर आपको 100 से भी ज्यादा Templates प्रदान करता हैं। जिनका इस्तेमाल आप अपनी ब्लॉग के लिए आर्टिकल को लिखने के लिए कर सकते हैं। जैस्पर का हर Template हाई क्वालिटी कंटेंट प्रदान करता हैं। जिन्हे समझना और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान हैं। इन Template का इस्तेमाल करके आप Social मीडिया पोस्ट, Web Stories और ब्लॉग पोस्ट बना सकते हैं।

यहां आप अपने ब्लाग के लिए एक अच्छा सा आर्टिकल लिखने के लिए “Long Form Assistant” टेम्पलेट पर क्लिक कीजिए और फिर “Blog Post Workflow” ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिए।

Step 5 :- टेम्पलेट में टॉपिक की बेसिक डिटेल भरें 

Blog Post Workflow” ऑप्शन को चुनने के बाद आपको आर्टिकल की बेसिक जानकारी डालनी होती है जैसे आपके ब्लॉग आर्टिकल का टॉपिक जिसके बारे में आप लिखना चाहते है और उसके Keywords जो की ऑप्शनल हैं, Jasper AI आपको आटोमेटिक आर्टिकल का Heading और कंटेंट को जनरेट करके दे देगा।

यदि आप कंटेंट को पूरा शुरुआत से खुद लिखना चाहते है या AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) की मदद से लिखना चाहते हैं। तो आपको “Start From Scratch” का ऑप्शन चुनना चाहिए इसके बाद अपने टॉपिक के बेसिक डिटेल को भरिए जैसे पोस्ट की Heading, डिस्क्रिप्शन और आप कितने शब्दों का आर्टिकल लिखना चाहते हैं। जैसे ही आप यह सब जानकारी भर के “Compose” बटन पर क्लिक करेंगे। Jasper AI आपके लिए कंटेंट लिखना शुरू कर देगा।

Step 6 :- Jasper AI से Output प्राप्त करें 

jasper ai output

सारी प्रॉसेस पूरी हो जाने के बाद Jasper AI के द्वारा आपके ब्लॉग के लिए एक यूनिक, Plagiarism Free, और SEO Friendly आर्टिकल तैयार कर दिया जाएगा।

क्या Jasper AI एक फ्री टूल है? 

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो यकीन मानिए आप बिलकुल गलत सोच रहे हैं हैं Jasper AI बिलकुल भी मुफ्त नहीं हैं। आप केवल इसका फ्री ट्रायल इस्तेमाल कर सकते हैं। और इसके फ्री ट्रायल को इस्तेमाल करने के लिए भी आपको अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल ओर बैंक की जानकारी को Sign Up फॉर्म में भरना होता हैं। और जब आपका फ्री ट्रायल समाप्त हो जाएगा तब आपके चुने हुए प्लान के हिसाब से आपके अकाउंट से पैसे काटे जायेंगे। Jasper AI का फ्री ट्रायल आपको केवल पांच दिनों के लिए मिलता है। इस ट्रायल अकाउंट मे आपको दस हजार शब्दों का क्रेडिट मिलता हैं। जब ये क्रेडिट आपके खाते से समाप्त हो जायेंगे तो आपको प्लान के हिसाब से पेमेंट करना होगा।

jasper ai hompage

Jasper AI यूज करने के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे?

Jasper AI के यूज करने के लिए दो प्लान उपलब्ध हैं। पहला ऑप्शन है “Starter Plan” दूसरा है “Boss Mode”. Jasper AI के Starter Plan के लिए आपको 29 डॉलर प्रति माह Paid करना होगा, जबकि इसका Boss Mode के लिए आपको 59 डॉलर प्रति माह देना होगा। ये दोनों ही प्लान मासिक ओर वार्षिक ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

Starter PlanBoss Mode
इस ऑप्शन के लिए आपको 29$ प्रति मासिक भुगतान करना होगा।इस ऑप्शन के लिए आपको कोई 59$ प्रति मासिक भुगतान करना होगा।
इस ऑप्शन मे हर महीने शब्दों की संख्या की सीमा 20,000 है।इस ऑप्शन मे हर महीने शब्दों की संख्या की सीमा 50,000 है।
इस ऑप्शन मे आप 5 यूजर्स अकाउंट बना सकते हैं जिसका इस्तेमाल आपके टीम मेंबर्स या फिर अन्य यूजर्स भी कर सकते हैं।इस ऑप्शन मे आप 10 यूजर अकाउंट बना सकते है।
इस ऑप्शन में आप Short Copywriting कंटेंट बना सकते हैं मतलब छोटे ब्लॉग पोस्ट और आर्टिकल क्रिएट कर सकते हैं।इस ऑप्शन मे Long Copywriting कंटेंट बना सकते हैं मतलब ज्यादा शब्दों वाले ब्लॉग पोस्ट और आर्टिकल लिखवा सकते हो।
इस प्लान में आपको 50+ Templates मिलते हैं।इस प्लान में भी आपको 50+ Templates मिलते हैं।
इस ऑप्शन में आप 25 से ज्यादा अलग अलग भाषाओं में ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं।इस ऑप्शन में आप 25 से ज्यादा अलग अलग भाषाओं में ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं।
इस ऑप्शन मे आप AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाई गई ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल को एडिट या बदल नहीं सकते हैं।इस ऑप्शन मे आपको ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल को एडिट करने यानी बदलने की सुविधा मिलती है।
इस प्लान मे आप AI को निर्देश देने के लिए Jasper Commands का इस्तेमाल नहीं कर सकते।लेकिन इस ऑप्शन मे आप AI को निर्देश देने के लिए Jasper Commands का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्लान में आपके पास ब्लॉग आर्टिकल लिखने के लिए SEO सुविधा नहीं मिलती है।इस प्लान में आपको आर्टिकल लिखने के लिए SEO सुविधा मिल जाती है।
इस प्लान मे Plagiarism Checker की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।इस प्लान मे Plagiarism Checker की सुविधा उपलब्ध हैं।
इस प्लान मे Grammarly Extension का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।इस वाले प्लान में आप Grammarly का Extension इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन्हें भी देखें :-  What is BSSC Full Form? Bihar SSC क्या है? जाने बिहार एसएससी एग्जाम के बारे में सभी जानकारी

इन दोनों ही ऑप्शन के साथ आपको 24/7 Live Customer Support , Video Call Support, Email Support And Jasper Training Bootcamp भी प्रदान किया जाता है। इसके साथ-साथ आपको Jasper Community, और Weekly Job Board Posts का भी Access मिलता है।

अगर आप Jasper फ्री ट्रेनिंग कैंप को ज्वाइन करना चाहते है तो इस लिंक पर क्लिक कीजिये। Click Here

क्या Jasper AI के द्वारा लिखा गया आर्टिकल Plagiarism-Free होता है?

Jasper AI द्वारा बनाया गया कोई भी आर्टिकल, लेख, Web Stories, वेबसाइट, वीडियो और फोटो 99.98% Plagiarism Free, Unique और अच्छी क्वालिटी की होती है। आपको इसके लिए चिंता करने की कोई जरुरत नहीं हैं। न केवल आपको इंटरनेट पर पढ़े मौजूदा सामग्री के Plagiarism के बारे में चिंतित होने की जरूरत है, बल्कि आपको अन्य Jasper AI यूजर्स के समान आउटपुट प्राप्त करने के बारे में चिंतित होने की भी आवश्यकता नहीं है।

यहां तक कि अगर दो यूजर्स एक ही टॉपिक पर Jasper AI के द्वारा आर्टिकल लिख रहे हैं तो Jasper AI लगभग निश्चित रूप से दोनों यूजर्स को अलग-अलग आउटपुट देगा।

क्या Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है?

हां, Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है। यहां हम आपको बता दें कि Jasper AI के साथ Surfer SEO टूल को Integrate किया हुआ है जिसके कारण Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है और यह आपके ब्लॉग या Artical को Google और अन्य सर्च इंजन में रैंक करने में मदद करता है।

Jasper Command का मतलब क्या है? और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Jasper AI का Boss Mode वाला प्लान लेने पर आप Jasper AI को Command के जरिए ब्लॉग या आर्टिकल लिखने के लिए सीधा निर्देश दे सकते हैं। जैसे आप ब्लॉग को किस टॉपिक पर किस भाषा में और कितने शब्दों का लिखना चाहते हैं, Jasper AI इन सभी Command को समझने मे अत्यंत माहिर हैं, इस पर आपका पूरा कंट्रोल होता है आप सिर्फ निर्देश देकर इससे एक अच्छा आर्टिकल Produce करवा सकते हैं।

इनमे कुछ कमांड Jasper AI दूसरे AI सॉफ्टवेयर तुलना में बेहतर समझता और उन्हें पूरा करता है, लेकिन यहां केवल कुछ कमांड की केवल एक लिस्ट ही नहीं होती जिसे Jasper AI समझने ओर चलाने के लिए प्रोग्राम किया गया है। बल्कि वह आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करके आपके सभी काम को पूरा करने सक्षम है।

Jasper AI के Pros और Cons.

Jasper AI एक बहुत ही अच्छा टूल है। हालांकि इतना अच्छा AI सॉफ्टवेर होने के बावजूद भी Jasper AI में कुछ खूबियां (Pros) हैं तो कुछ कमियां (Cons) भी हैं तो चलिए एक नजर उस पर भी डाल लेते हैं।

Jasper AI Pros

  • Jasper AI एक High Quality का एआई सॉफ्टवेयर जो आपके लिए हाई Quality Content क्रिएट करने मे सक्षम है।
  • Jasper AI के द्वारा, आप मिनटों में कोई भी पोस्ट और आर्टिकल बना सकते हैं चाहे वो कितने शब्दों का क्यों ना हो। यह क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स के लिए बहुत अच्छा AI सॉफ्टवेयर है।
  • Jasper AI, Plagiarism Checker Tool के साथ आता है जो आपके कंटेंट को Plagiarism Free और यूनिक बनाता है।
  • इसी के साथ ही Jasper AI टूल Surfer SEO के Integration के साथ आता है जो आपके कंटेंट को गूगल सर्च रैंकिंग में आने मे मदद करता है।
  • Jasper AI को चलाना बहुत ही आसान है इसके लिए आपको को किसी स्पेशल ट्रेनिंग की जरूरत नही है।
  • इसके द्वारा आप फेसबुक एड्स, वेबसाइट, वेब स्टोरीज, के साथ और भी बहुत कुछ क्रिएट कर सकते हैं
  • Jasper AI किसी ब्लॉगर की कंटेंट राइटर की जरूरत को खत्म करता है।
इन्हें भी देखें :-  PRAN Number Kya Hota Hai? PRAN Card क्या है? जानें PRAN Account के बारे में सभी जरूरी बातें…

Jasper AI Cons

  • Jasper AI कभी-कभी दकियानूसी कंटेंट भी प्रोड्यूस करता है जो आपके लिए काफी सिरदर्द से भरा हो सकता है।
  • ये एक AI टूल है जिसे इंटरनेट पर पड़े हुए डाटा के हिसाब से ट्रेन किया गया अगर बाजार मे कोई नई तकनीक आई है और आप उसके बारे मे लिखना चाहते है लेकिन Jasper AI को इसके लिए ट्रेन नही किया गया है तो वो इसके बारे में लिखने में असमर्थ है।
  • फिलहाल जैस्पर केवल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास कंप्यूटर्स या लैपटॉप नहीं है तो आप अपने मोबाइल डिवाइस पर इसे यूज नहीं कर सकते हैं इसकी मोबाइल एप्लीकेशन अभी तक बनाई नहीं गयी है।

FAQ About Jasper AI

Q. Jasper AI क्या है?

Ans :- Jasper AI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल यानी एक AI Tool है जो आपके ब्लॉग लिए ओरिजिनल और बिलकुल यूनिक कंटेंट लिखकर तैयार करता है। इसके द्वारा तैयार किए गए आर्टिकल 99% तक Plagiarism – Free होते हैं, जो आपके ब्लॉग पोस्ट को गूगल सर्च रैंकिंग मे आने मे मदद करता है।

जैस्पर AI की मदद से आप किसी भी Nich यानी टॉपिक पर ब्लॉग लिख सकते है। Jasper AI मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करता है जो आपके लिए यूनिक ब्लॉग आर्टिकल तैयार करने मे सक्षम हैं।

Q . Jasper AI काम कैसे करता है?

Ans :- Jasper AI टूल एक वेब एप्लीकेशन हैं जो आपके द्वारा दिए गए कमांड और इंस्ट्रक्शन के आधार पर आपके लिए ब्लॉग आर्टिकल, इमेज और वेब स्टोरीज क्रिएट करता है। ये AI सॉफ्टवेयर जीपीटी – 3 नाम के एक AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जो आपके द्वारा दिए गए इनपुट शब्दों के अर्थ को समझने और उन्हें ब्लॉग और इमेज में प्रस्तुत करने में सक्षम है।

Q. क्या Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है?

Ans : हां, Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है। यहां हम आपको बता दें कि Jasper AI के साथ Surfer SEO टूल को Integrate किया हुआ है जिसके कारण Jasper AI द्वारा लिखा गया आर्टिकल SEO Friendly होता है और यह आपके ब्लॉग या Artical को Google और अन्य सर्च इंजन में रैंक करने में मदद करता है।

Q. क्या Jasper AI के द्वारा लिखा गया आर्टिकल Plagiarism-Free होता है?

Ans : Jasper AI द्वारा बनाया गया कोई भी आर्टिकल, लेख, Web Stories, वेबसाइट, वीडियो और फोटो 99.98% Plagiarism Free, Unique और अच्छी क्वालिटी की होती है। आपको इसके लिए चिंता करने की कोई जरुरत नहीं हैं। न केवल आपको इंटरनेट पर पड़े मौजूदा सामग्री के Plagiarism के बारे में चिंतित होने की जरूरत है, बल्कि आपको अन्य Jasper AI यूजर्स के समान आउटपुट प्राप्त करने के बारे में चिंतित होने की भी आवश्यकता नहीं है।
यहां तक कि अगर दो यूजर्स एक ही टॉपिक पर Jasper AI के द्वारा आर्टिकल लिख रहे हैं तो Jasper AI लगभग निश्चित रूप से दोनों यूजर्स को अलग-अलग आउटपुट देगा।

तो दोस्तों ऊपर आर्टिकल में हमने आपको Jasper AI tool के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Jasper AI के बारे मे जानकारी प्राप्त हो गई होगी। और आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

दोस्तों अगर आपके पास इस टूल के बारे में कुछ और भी जानकारी या सुझाव है तो आप उस बारे में हमे नीचे comment में बता सकते हैं। हम उस जानकारी को भी इस आर्टिकल में शामिल कर देंगे। धन्यवाद!

इसे भी जानें :– Whatsapp Meaning in Hindi | व्हाट्सएप का हिंदी में क्या मतलब होता है?

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिल जाए
Nitin Kumar
Nitin Kumar

Mr. Nitin Kumar इस ब्लॉग के फाउंडर और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *