Reboot meaning in hindi | Smartphone में Reboot का क्या मतलब होता है? Reboot और Reset में क्या अंतर है? 

4
(6)

Reboot Meaning in Hindi

नमस्कार दोस्तों कैसे करें टिप्स ब्लॉग पर आपका स्वागत है दोस्तों आज हम बात करेंगे Reboot Meaning in hindi यानी Reboot का मतलब क्या होता है? इस टॉपिक के बारे में।

दोस्तों जब भी आप अपने Smartphone या Mobile के Power Button को कुछ समय के लिए दबाकर रखते है, तो फोन की स्क्रीन पर 3 – 4 ऑप्शन देखने को मिलते है, जिसमें से एक Reboot करने का ऑप्शन होता हैं। इस Reboot ऑप्शन का मतलब क्या होता है? Mobile में ये फंक्शन क्यों दिया जाता है? आज के इस आर्टिकल में हम इसी Reboot ऑप्शन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Reboot meaning

लगभग सभी mobiles में Phone Reboot करने का ऑप्शन जरूर होता है, जो किसी भी फोन का काफी उपयोगी फीचर होता हैं। तो आइए जानते हैं कि, आखिर Reboot का मतलब क्या होता है? (Reboot Meaning In Hindi)

दोस्तों, अगर आप एक स्मार्टफोन User हो। तो आपने कभी न कभी Reboot या Restart शब्द अवश्य सुना होगा। जी हाँ.. जब आप अपने स्मार्टफोन के Power Button को कुछ देर तक दबाकर रखते हैं, तो स्क्रीन पर Power off और Reboot का ऑप्शन दिखाई देता हैं।

अब आप सोचते हैं, इस Reboot का मतलब क्या होता है या Reboot Meaning in Hindi, तो चलिए जानते हैं, विस्तार से । …..

Reboot का मतलब क्या होता है? (Reboot Meaning in Hindi)

Reboot meaning in Hindi

Smartphone में Reboot एक ऐसा Function है जिससे आपका Smartphone Switch Off यानी बंद होने के बाद अपने आप स्विच ऑन (चालू) हो जाता हैं। यह फीचर लगभग सभी स्मार्टफोन में उपलब्ध होता हैं। स्मार्टफोन को Reboot करने से आपका स्मार्ट फोन पहले से काफी अच्छा परफॉर्म करता हैं।

पावर बटन से mobile को On और Off करना तो आप सभी लोग जानते ही है, लेकिन Reboot करने का मतलब क्या होता है यह आमतौर पर बहुत कम लोगों को पता होता हैं।

आसान शब्दों में Reboot करना आपके फोन या डिवाइस को Restart यानी बंद करके शुरू करने के अलावा कुछ नहीं हैं। Phone Reboot करने से आपके मोबाइल फोन का कोई भी डेटा नहीं मिटता है और ना ही कोई फाइल डिलीट होती हैं। अपने फोन को Reboot करना मतलब केवल इसे Switch Off करना और इसे वापस से Start करना है।

Reboot meaning in Hindi 1

आपका स्मार्टफोन तभी बेहतर कहलाता है। जब वह Fast चले। उसका बैटरी बैकअप अच्छा हो। Storage में Cached और Junk फाइल्स Clean हो और फोन के प्रोसेसर की कार्यक्षमता बेहतर हो, ताकि फोन बेहतर चले। तो इसके लिए आप फोन को Reboot किया जाता है।

इन्हें भी देखें :-  BTC Full Form, DELED Full Form | BTC / DELED कोर्स क्या है?

कुछ स्मार्टफोन (जैसे- Samsung) में आपको पावर बटन Press करके रखने पर Restart का ऑप्शन मिलता हैं। Reboot और Restart दोनो का काम लगभग समान ही होता हैं।

अगर आपने कभी अपने स्मार्टफोन को Update किया हो। तो आपको याद होगा कि अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको Update को Download करना पड़ता हैं। इसके बाद उस Update को Install करने के लिए Smartphone को Reboot करना पड़ता हैं।

Phone को Reboot करने से क्या होता है?

फोन को Reboot करने से आपका स्मार्टफोन पहले से Fast चलने लगता हैं। अगर आपका मोबाइल फोन Hang और Heat हो रहा हो। चाहे Slow चल रहा हो। तो आप अपने फोन को Switch Off और On करने के बजाय उसे Reboot कर दें, ऐसा करने से ज्यादातर ये समस्याएं दूर हो जाती हैं। Reboot Meaning in hindi

दरअसल हमारे स्मार्टफोन में कई सारे ऐसे App इनस्टॉल होते हैं। जिनका उपयोग नही करने पर भी वे हमारे फोन के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। जिससे हमारे फोन का RAM, Processor Occupied रहता है और ये सब apps बैकग्राउंड में बैटरी भी यूज करते रहते हैं, और आपके मोबाईल के Storage को भरते रहते है, जिससे मोबाइल का Battery Life कम होता जाता है और वो Hang होने और Heat (गरम) होने लगता है।

Reboot करने से फोन में बैकग्राउंड में चल रहे ये सारे App बंद हो जाते हैं। जिसके कारण Reboot करने पर आपके Smartphone की Hang होने और Heat (गरम) होने की समस्या खत्म हो जाती है और mobile का बैटरी बैकअप अच्छा रहता है। Reboot Meaning in hindi

इसके अलावा Reboot करने से आपका मोबाइल एप्प के Cached और Junks फाइलों को डिलीट करके आपके फोन के स्टोरेज को बढ़ाता है।

Phone को Reboot कैसे करें? (How to Reboot Phone in Hindi)

Reboot Ka matalab

ऊपर आर्टिकल में आपने जाना कि Reboot का मतलब क्या होता है? (Reboot Meaning in Hindi), अब आगे हम जानेंगे कि फोन को Reboot कैसे करें? तो दोस्तों आपको बता दे की मोबाइल को Reboot करना काफी आसान हैं। चाहे आपके पास किसी भी ब्रांड (जैसे- Oppo, Mi, Realme, Vivo, Redmi, Samsung इत्यादि) का स्मार्टफोन हो, सभी को Reboot या Restart करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है। Reboot Meaning in hindi

तो चलिए जानते हैं, Phone Ko Reboot Kaise Karen? यानी Phone को Reboot करने का तरीका क्या हैं, तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

    1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Power Button को कुछ देर तक Press करके रखें। (हाँ, अगर आप Samsung फोन में पावर बटन दबाने पर Restart का ऑप्शन नही आ रहा हो तो Volume Down और Power Button एक साथ दबाकर रखें)
    2. अब आपके फोन Screen पर कुछ ऑप्शन दिखाई देगा। आप फोन को Reboot करने के लिये Reboot या Restart के Option पर क्लिक कीजिए।
    3. अब आपका फोन Reboot या Restart होने लगेगा यानी Switch Off (यानी बंद) होकर Switch On (चालू) होने लगेगा।

note :- लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखें कि फोन में आप System Update करने के लिए Reboot कर रहे हो या किसी अन्य कारण से, फोन रिबूट होते समय उसमे किसी भी तरह का छेड़छाड़ ना करे। इससे आपके Mobile के सिस्टम में error आ सकता है। Reboot Meaning in hindi

इन्हें भी देखें :-  Jasper AI क्या है? Jasper AI के द्वारा ब्लॉग के लिए एक Unique, Seo फ्रैंडली आर्टिकल कैसे लिखें?

Reboot और Reset में क्या अंतर हैं?

दोस्तो, अगर आप Reboot और Reset को एक ही समझते हैं, तो यह जान लीजिए कि ये दोनो शब्द अलग अलग हैं और इनका मतलब और कार्य भी अलग अलग है।

जब आप अपने फोन को Reboot या Restart करते हैं। तो आपका फोन बंद होने के बाद अपने आप चालू हो जाता हैं और Phone का डेटा (जैसे फोटो, वीडियो, Apps और अन्य फाइलें) और डिवाइस की सिस्टम Settings पहले की तरह ही मोबाईल में सुरक्षित रखता हैं, यानी डिलीट नही होती हैं। Reboot Meaning in hindi

Reboot meaning

लेकिन जब आप अपने स्मार्टफोन को Reset करते हैं। तो आपके फोन में जितना भी डेटा स्टोर रहता हैं, और जो भी System Setting सेव रहता हैं। Reset करने के बाद सभी डिलीट हो जाता हैं। यानी अब आपका फोन नया खरीदते समय जैसा था Reset के बाद बिल्कुल वैसा ही बन जाता है।

Reset Function in Smartphone

तो अब आप समझ गए होंगे, Reboot और Reset में क्या Difference (फर्क) है। उम्मीद हैं, अब आपके मन मे कोई Confusion नही होगी। Reboot Meaning in hindi

Phone को Reboot करने के फायदे

अपने फोन को Reboot करना आसान हैं। Phone को Reboot करने के फायदे क्या क्या है? चलिए जानते हैं।

  1. Phone को Reboot करने से फोन के Storage से Cache और Junk File को Clear करके Storage Space को बढ़ाता हैं।
  2. फोन के बैकग्राउंड में चल रहे Apps को Close कर देता है।
  3. फोन का Battery बैकअप बढ़ाता है।
  4. फोन के प्रोसेसर लोड को कम करता हैं यानी उसे रिफ्रेश करता हैं।
  5. Reboot करने से फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होती हैं, और फोन Smooth चलता है।

इसे भी देखें :- Flipkart Se Paise Kaise Kamaye? | 2023 में इन 10+ तरीकों से फ्लिपकार्ट से घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाएं

Mobile को Reboot करने से जुड़े प्रश्न (FAQs)

Q. क्या Phone को Reboot करने से फोन के फोटो, वीडियो, और नंबर इत्यादि Delete हो जाते हैं?

Ans : जी नहीं, Phone को Reboot करने से आपके फोन का डेटा जैसे:- फोटो, वीडियो, ऐप, कॉन्टेक्ट आदि Delete नही होता हैं। हाँ।… यदि आप फोन Reset करते है, तो ये डेटा Delete हो सकता हैं।

Q. क्या Reboot और Reset में अंतर होता है?

Ans : जी हाँ । इन दोनों के बीच अंतर को मैंने ऊपर आर्टिकल में विस्तार से बताया है।

आज आपने क्या सीखा (Conclusion)

हमे उम्मीद है, अब आप जान गए होंगे कि SmartPhone में Reboot का क्या मतलब होता है? (Reboot Meaning In Hindi) और Phone ko Reboot kaise kare? इसके अलावा आपको Reboot और Reset में क्या अंतर है ये भी पता चल गया होगा।

दोस्तों उम्मीद करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसन्द आई होगी। 

और हां।…. इस आर्टिकल के साथ आप अंत तक बने रहे। इसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 4 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

इन्हें भी देखें :-  What is BSSC Full Form? Bihar SSC क्या है? जाने बिहार एसएससी एग्जाम के बारे में सभी जानकारी

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिल जाए
Nitin Kumar
Nitin Kumar

Mr. Nitin Kumar इस ब्लॉग के फाउंडर और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *