Youtube Se Paise Kaise Kamaye । यूट्यूब से अच्छे खासे पैसे कमाने के 9 पक्के तरीके (जरूर देखें)

4.5
(92)

YouTube Se Paise Kaise Kamaye? / यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं? 

आज के समय में लोग इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वीडियो  कंटेंट देखना पसंद करते हैं इसलिए YouTube आज इतना लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफार्म है। YouTube पर लोग फ्री में वीडियो  देखकर ज्ञान प्राप्त करते हैं या फिर खाली समय में वीडियो देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। YouTube पर आपको किसी भी केटेगरी में ढेर सारे वीडियो मिल जाते हैं।

Table of Contents

YouTube में जो लोग वीडियो अपलोड करते हैं वह लाखों रूपये प्रतिमाह की कमाई करते हैं, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि YouTube Se Paise Kaise Kamaye आज के इस ऑर्टिकल में हम आपको “यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए” इसके बारे में बताने वाले हैं। 

अक्सर लोग गूगल पर सर्च करते हैं कि आखिर Youtube se paise kaise kamaye? और उन्हीं लोगों के मदद के उद्देश्य से यह आर्टिकल “Youtube Se Paise Kaise Kamaye?” के बारे में लिख रहा हूं।

आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो Youtube पर काम करके घर बैठे यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई कर रहें हैं। जी हां दोस्तों यह बिल्कुल पॉसिबल है, लेकिन YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको मेहनत के साथ साथ थोड़ा सा धैर्य रखने की जरुरत भी होती है।

आज के इस ऑर्टिकल में हम आपके साथ YouTube से पैसे कमाने के 9 ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनके द्वारा अपना Youtube channel बनाकर Youtube के मध्यम से लाखों रूपये की कमाई हर महीने YouTube से कर सकते हैं।

दोस्तों यहां हम आपको (Youtube se paise kaise kamaye?) इस टॉपिक पर अच्छे से डीटेल में जानकारी देने वाले हैं इसीलिए ये आर्टिकल थोड़ा बड़ा भी हो गया है लेकिन अगर आपने इस जानकारी को अच्छे से समझ लिया तो आप इनमे से कोई भी दो तीन तरीके अपनाकर (जो भी आपको पसंद आएं) Youtube के द्वारा हर महीने अच्छे पैसे कमा सकते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

YouTube चैनल से पैसे कमाने के अनेक सारे तरीके मौजूद हैं जिनमें से 9 प्रमुख तरीकों के बारे में हमने आपको इस ऑर्टिकल में बताया है: 

Youtube Se Paise Kaise Kamaye? / यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए 9 तरीके?

चलिए अब हम आपको YouTube Se Paise Kaise Kamaye इसके 9 तरीकों के बारे में बताते हैं :-

Youtube Se Paise Kaise Kamaye?

  1. Google Adsense के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  2. Affiliate Marketing के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  3. Sponsorship के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  4. Super Chat के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  5. Merchandise बेचकर YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  6. Meesho के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  7. Upstox के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  8. दूसरे Youtuber के साथ वीडियो बनाकर YouTube Se Paise Kaise Kamaye
  9. URL Shortener के द्वारा YouTube Se Paise Kaise Kamaye

YouTube के द्वारा आप ऊपर दिए गए 9 तरीकों से अच्छे पैसे का सकते हैं आगे हम इन तरीकों से पैसे कैसे कमाएं उनके बारे में डीटेल में जानेंगे लेकिन पहले ये जान लेते हैं की Youtube चैनल कैसे बनाते हैं और उसके लिए आपको किन किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

YouTube गूगल का एक ऑनलाइन Video Sharing Platform है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने वीडियो को अपलोड करके पूरी दुनिया तक पहुंचा सकता है। यहां पर आप किसी भी प्रकार की वीडियो अपलोड कर सकते हैं। यह एक फ्री प्लेटफार्म है आपको YouTube पर न तो वीडियो अपलोड करने के लिए पैसे देने होते हैं और न ही वीडियो देखने के लिए।

YouTube पर वीडियो देखने वाले और वीडियो बनाने वाले दोनों को फायदा मिलता है। एक तरफ जहां यूजर फ्री में YouTube वीडियो के देखकर नॉलेज लेते हैं। वहीं दूसरी ओर Youtube में क्रिएटर वीडियो बनाकर पैसे भी कमा सकते हैं।

आपको जिस भी विषय में अच्छी जानकारी है उसे आप अपने YouTube चैनल के द्वारा दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। YouTube आपको नाम के साथ पैसा कमाने का अवसर प्रदान करता है।

YouTube गूगल की ही एक सर्विस है। YouTube चैनल बनाने के लिए आपके पास एक Gmail ID का होना जरुरी है।

YouTube से पैसे कमाने के लिए जरुरी चीजें

YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको निम्न चीजों की जरुरत पड़ती है : 

  • आपके पास एक Gmail ID होनी चाहिए।
  • एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए, जो कि आज के समय में लगभग सभी के पास उपलब्ध है।
  • स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए जिसके द्वारा आप वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग करेंगे।
  • वीडियो एडिटिंग अच्छे से आनी चाहिए जिसे कि आप फ्री में YouTube पर ही सीख सकते हैं।

YouTube se paise kamane की शुरूआत करने के लिए स्टेप वाइज गाइड

अगर आप YouTube se paise kamana चाहते है तो आपको सबसे पहले यहां कोई एक चैनल बनाकर उसमें वीडियो अपलोड करनी होगी उसके लिए नीचे दिए गए सभी पॉइंट को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनको फॉलो भी करें :

  • सबसे पहले Gmail ID के द्वारा अपना YouTube चैनल बनाएं।

YouTube चैनल कैसे बनाए : आसान तरीका 2023

  1. सबसे पहले Youtube.com पर जाएं।
  2. यहां सबसे ऊपर अपने जीमेल आईडी के Logo पर क्लिक करें।
  3. यहां Create A Channel के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. चैनल का नाम decide करें।
  5. Create के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. और इस तरह आप अपना यूट्यूब चैनल बना सकते हैं।
इन्हें भी देखें :-  Instagram Ka Password Kaise Pata Kare / Change kare? | इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे पता करें/ चेंज करें?

 

  • इसके बाद चैनल पर बैनर और Logo लगाएं।
  • चैनल का डिस्क्रिप्शन लिखें।
  • चैनल पर एक ही Niche (टॉपिक) से Related वीडियो अपलोड करें।
  • वीडियो की Quality के साथ कोई Compromise न करें।
  • वीडियो के लिए आकर्षक Thumbnail बनाएं।
  • वीडियो का आकर्षक टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखें और साथ में ही टैग का इस्तेमाल भी वीडियो में करें।
  • चैनल पर वीडियो नियमित रूप से अपलोड करें।
  • कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल अपनी वीडियो में बिल्कुल भी ना करें।
  • जब आप चैनल को मोनेटाइज करने के नियम और शर्तों को पूरा कर लेते हैं तो अपने चैनल को मोनेटाइज करके पैसे कमाए।

जब आप एक YouTube चैनल बना लेते हैं तो आपका अगला मकसद होता है कि अपने YouTube चैनल की सहायता से पैसे कमाना। हालांकि YouTube से पैसे कमाना इतना आसान भी नहीं है जितना यह दिखता है। YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको नियमित रूप से वीडियो अपलोड करनी होती है और साथ में धैर्य भी रखना होता है। तो चलिए अब जान लेते (YouTube से पैसे कमाने के) उन 9 तरीको के बारे में डीटेल में :-

1. Google Adsense के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Google Adsense se YouTube se paise kaise kamaye

आज के समय में जितने भी Youtuber हैं। उनकी कमाई का मुख्य तरीका Google Adsense ही हैं? आपको शायद पता ना हो लेकिन Youtube और Google Adsense दोनों Google की ही कंपनी हैं।

ऐसे में आप भी Google Adsense के द्वारा आप अपने Youtube Channel को Monetize कर सकते हैं। लगभग सारे यूट्यूबर Google Adsense के द्वारा ही YouTube से पैसे कमाते हैं। Google Adsense के द्वारा अपने YouTube Channel से पैसे कमाने के लिए आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का Watch Time पूरा होना चाहिए तो Youtube से पैसे कमाने का पहला तरीका है Google AdSense।

Google Adsense के माध्यम से Youtube से पैसे कमाने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 Subscribers के साथ साथ 4000 घंटे का Watch Time Complete होना चाहिए। जब आपके Youtube चैनल पर ये दोनो crateria पूरे हो जाएँ तब आप अपने Youtube Channel को Google Adsense के द्वारा Monetize कर पाएंगे। 

Youtube Channel का Monetization Enable कैसे करें :-
  • सबसे पहले Youtube.com पर जाएं।
  • यहां पर Creator Studio के आप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां अपने चैनल को चुने।
  • monetization के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Youtube Partner Program को पढ़े और Accept करें।
  • अब अपना Adsense Account Setup करें।
  • इसके बाद आपका चैनल Review में चला जाता हैं।
  • और अगर Youtube Team को लगता है की आपका चैनल monetization के लायक है तो वो आपके चैनल का Monetize activate कर देते हैं।
  • अब आपके Youtube चैनल पर वीडियो के बीच में एड आना चालू हो जाएगी।

और इस प्रकार आप अपने Youtube Channel का Monetization Enable कर पाएंगे और अपने यूट्यूब चैनल से पैसे कमा पाएंगे।

2. Affiliate Marketing के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Affiliate marketing se YouTube se paise kaise kamaye

Affiliate Marketing के द्वारा भी YouTube चैनल से लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं, एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको किसी कंपनी Affiliate Marketing program से जुड़ना होगा।

इसमें होता यह है कि Youtuber को किसी कंपनी के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ कर, उस कंपनी के प्रोडक्ट के लिंक को अपने YouTube Video के Description मे देना होता हैं।

और जब भी कोई आदमी उस लिंक के द्वारा उस प्रोडक्ट को खरीदता हैं, तो Youtuber को उससे थोड़ा कमीशन मिल जाता है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि इस तरीके से सिर्फ Youtuber ही कमाते हैं, बल्कि इस तरीके का इस्तेमाल कर के कोई भी आदमी ऑनलाइन पैसे कमा सकता है। तो Youtube से पैसे कमाने का दूसरा तरीका है Affiliate Marketing

3. Sponsorship से YouTube Se Paise Kaise Kamaye? 

Sponsorship se YouTube se paise kaise kamaye

आपने बहुत सारे Youtuber को देखा होगा जो यह कहते हैं this video Sponsored By _ Company / App या अन्य किसी प्रोडक्ट का नाम लेते हैं। इसी को Sponsorship Video कहां जाता है इसमें आपको किसी कंपनी या प्रॉडक्ट के बारे में अपने Viewer को बताना होता है और बदले में कंपनी आपको बहुत सारे पैसे देती हैं।

लेकिन इस तरीके से पैसे कमाने के लिए पहले अपने YouTube Channel को Popular करना पड़ता है। उसके बाद कंपनियां ईमेल के माध्यम से आपको ‘Sponsorship” के लिए संपर्क करती हैं। और वीडियो में उस कंपनी या प्रॉडक्ट के बारे में बोलने के लिए Youtuber पैसे देती हैं। तो YouTube से पैसे कमाने का तीसरा तरीका है Sponsored Video।

अब आपके के मन मे यह सवाल होगा की Sponsorship के द्वारा यूट्यूब से कितना कमा सकते हैं? तो इसकी इनकम कोई फिक्स नहीं हैं।

आपके Youtube Channel के लोकप्रियता को देखकर कम्पनी आपको Sponsorship के पैसे देती हैं, एक अनुमान के मुताबिक जिन लोगो के चैनल पर महीने के 1 लाख View आते हैं, उनको एक Sponsorship के लिए कंपनी 100$ से लेकर 150$ देती हैं।

इसमें भी आप Sponsorship के लिए दो तरीको से किसी कंपनी से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं 

  • आपको Sponsorship देने वाली कंपनी से Contact करना होगा :-

Youtube के लिए Sponsorship लेने के लिए आपको उस कंपनी से Contact करना होगा, जिस कंपनी का आप Sponsorship करना चाहते हैं, कंपनी से कॉन्टेक्ट करने के लिए आपको उस कंपनी के Email Address पर Sponsorship के लिए Email लिखना होगा।

  • कंपनी आपको खुद सम्पर्क करेगी :-

जब आपका यूट्यूब चैनल बहुत फेमस हो जाता है, और आपके Youtube चैनल पर बहुत सारे सब्सक्राइबर हो जाते हैं तो आपको Sponsorship के लिए किसी कंपनी से कॉन्टेक्ट नहीं करना पड़ता है, बल्कि जब आपका यूट्यूब चैनल बहुत पॉपुलर हो जाता है तो Sponsorship के लिए कंपनी आपसे खुद कॉन्टेक्ट करती हैं।

4. Super Chat और Super Sticker के द्वारा YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Supar Chat ke dawara YouTube se paise kaise kamaye

Super Chats और Super Sticker से भी बहुत सारे Youtuber अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं, लेकिन इस तरीके से पैसे कमाने के लिए आपको अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करना होगा। यह ऑप्शन ज्यादातर उन लोगों के लिए होता है जो  जो YouTube पर live streaming करते है। 

जैसे की एक गेमर लाइव स्ट्रीम करता है, या एक टीचर अपने स्टूडेंट को पढ़ाने के लिए लाइव स्ट्रीम कर सकता है।  

इन्हें भी देखें :-  Facebook Par Followers Kaise Badhaye? फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 10 धमाकेदार तरीके!

जब भी कोई Youtuber स्ट्रीमिंग करता है तो लोग अपने कमेंट के ज्यादा reach दिलाने के लिए कुछ sticker ख़रीद कर कॉमेंट करते हैं। ये sticker Premium होते हैं।

जब भी कोई यूजर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान किसी Youtuber को स्टिकर खरीद कर कमेंट में भेजता हैं। तो उसके द्वारा दिए गए Amount का कुछ हिस्सा Youtube ले लेता है और बचा हुआ हिस्सा Youtuber को दे देता हैं।

Super Chats क्या होता है?

जब भी कोई यूट्यूबर अपने YouTube चैनल पर Live आता हैं, तो उसके Subscribers Supar Chats के माध्यम से रुपए भेज सकते हैं।

जब Live Streaming के दौरान अगर कोई Subscribers Supar Chats भेजता है, तो लाइव स्ट्रीमिंग में उसका नाम तथा वो कितने पैसे का Supar Chats भेजा है, इसकी जानकारी लाइव कमेंट बॉक्स में Show होता है, जिसे सभी लोग दिखते हैं।

Super Chats का ऑप्शन कैसे मिलेगा

अपने YouTube चैनल पर Super Chats का features पाने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 Subscribers होना चाहिए। साथ ही आपका चैनल Monetize होना चाहिए, तब आप Supar Chats का Features पा सकेंगे।

यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए Super Chats को कैसे Enable करें?

  • सबसे पहले YouTube.Com पर जाएं
  • यहां Creator Studio के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब monetization के ऑप्शन पर क्लिक करके Supar Chat के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में Get Started के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने बारे में जानकारी दे।
  • अब यहां Term & Condition को Accept करें।
  • इसके बाद आपके यूट्यूब चैनल पर Super Chats का ऑप्शन Enable हो जाएगा
  • और इस प्रकार आप अपने YouTube Channel पर Super Chats का ऑप्शन Enable कर सकते हैं।

5. Merchandise बेचकर YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Merchandise bechkar YouTube se paise kaise kamaye

आपने बहुत सारे यूट्यूबर को देखा होगा जो अपने यूट्यूब चैनल के लोगो को टी शर्ट, चाभी, बैग इत्यादि पर लगाकर अपने सब्सक्राइबर को बेचते हैं। आप भी ठीक इसी तरीके से यूट्यूब के द्वारा अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने चैनल का Merchandise आप्शन को Enable करना होगा इसके बाद आपको अपने Channel का के Creator Studio में जाकर Monetization के आप्शन पर क्लिक करके Merchandise को Setup करना होगा।

6. Meesho के द्वारा YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Meesho se YouTube se paise kaise Kamaye

Meesho एक प्रॉडक्ट Reselling Platform है। कोई भी आदमी Meesho के प्रोडक्ट में अपना Margin जोड़ कर और उस प्रोडक्ट को अपने स्तर पर बेच कर अच्छी कमाई कर सकता हैं।

Meesho App की सहायता से Youtube से पैसे कमाने के लिए आपको अपने Youtube चैनल पर Meesho के प्रोडक्ट का Review करना होगा, और Review किये गए प्रोडक्ट के लिंक को अपने Youtube Video के Description में देना होगा।

जिन लोगो को भी वो प्रॉडक्ट पसंद आएगा, वो उस प्रोडक्ट को ज़रुर Buy करेंगे। और जितने ज्यादा लोग उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी। और इस प्रकार आप Meesho के मदद से Youtube से पैसे कमा पाएंगे।

7. Upstox के माध्यम से YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Upstox se YouTube se paise kaise kamayen

Upstox एक ट्रेंडिंग प्लेटफॉर्म हैं, Upstox में भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन रतन टाटा भी Invest कर चुके हैं।

Upstox के द्वारा यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आपको Google Play Store से Upstox App को डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद इसमें आपको इस Gmail और Mobile Numbar के माध्यम से अकाउंट बना लेना है।

इसके बाद आपको Referral Code के ऑप्शन पर क्लिक करें, यहां आपको एक Referral Code मिलेगा, आप आपको अपने YouTube चैनल पर Upstox से Related videos बनाकर अपलोड करना है। 

अब जब भी कोई आपकी वीडियो से प्रभावित होकर Upstox को Join करते समय आपका Referral Code का Use करेगा तो आपको हर एक Referral पर कुछ न कुछ (जो कभी कभी 1500 रुपए तक भी होता है) कमीशन मिलेगा, और इस तरह आप Upstox के माध्यम से यूट्यूब से पैसे कमा पाएंगे।

8. दूसरे Youtuber के साथ वीडियो बनाकर YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

ऐसे बहुत सारे छोटे यूट्यूबर जो अपने चैनल को prmotion करने के लिए बड़े यूट्यूबर के साथ वीडियो बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वो पैसे देने के लिए भी तैयार होते हैं।

इसलिए आप भी छोटे यूट्यूबर के साथ वीडियो बनाकर और उनके चैनल को प्रमोट करके पैसे कमा पाएंगे, लेकिन इसके लिए आपका Subscribers Base अच्छा होना चाहिए।

9. URL Shortener के द्वारा YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Earn money from YouTube with URL Shortener

इसे भी देखें :-

Instagram Par Like Kaise Badhaye

यूट्यूब से पैसे कमाने के तरीके में से एक तरीका URL Shortener का भी है, जी हां दोस्तो अगर आप यूट्यूब से Extra Income करना चाहते हैं तो आप URL Shortener का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपको पता नहीं हैं कि URL Shortener आखिर होता क्या है? तो आप हमारे पोस्ट URL Shortener se Paise Kaise Kamaye | URL Shortener क्या है | URL Shortener से Online घर बैठे लाखों कैसे कमाए? (2022-23 के 7 बेस्ट तरीके) को जरूर पढ़े।

URL Shortener के द्वारा यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए आप अपने YouTube Channel के Video के Description में जो लिंक देते हैं उसे पहले किसी URL Shortener Website से Shorts करना होगा।

इसके बाद जब भी कोई यूजर आपके उस लिंक पर क्लिक करेगा, तो सबसे पहले मेन वेबसाइट पर ना जाकर उस URL Shortener कि Website पर चला जाएगा जहां पर उस यूजर को कुछ Ads दिखाई देंगी। जिससे कमाई होती हैं।

लगभग 3 से 5 सेकंड के बाद वो यूजर मेन पेज पर चला जाएगा जिसका लिंक आपने दिया था।

YouTube से पैसे कमाने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें

ये बात शायद आपके दिमाग में भी होगा की ऐसे क्या चीज़ें हैं जिसे करने से कोई एक अच्छा youtuber बन सकते हैं। क्यों बहुत ही कम YouTubers ही successful हो पाते हैं सभी नहीं। इन्ही सभी सवालों का जवाब देने के लिए उन सभी चीज़ों की एक list बनाई है जिससे की आप पालन करके एक अच्छा youtuber बन सकते हैं।

YouTube से पैसे कमाने के लिए क्या करें? :-

  • ऐसे Videos बनाएं जो की आगे चलकर अच्छा perform करें (जैसे Evergreen Videos) या फिर ऐसे Videos बनाए जिनकी search ज्यादा हो।
  • ऐसे Videos बनाएं जो की interesting हो और जिसे Viewers पूरा देखें।
  • कुछ ऐसे Videos बनाएं जो की ज्यादा engaging हो जिससे की ज्यादा Comments, likes और Sharing हो।
  • अपने Users को Channel Subscribe करने के लिए उत्साहित करें।
  • आपके Videos का टाइटल सोच समझकर कर के रखें, और उसी हिसाब से उसमें Description को लिखें और Tags भी उसी हिसाब से add करें ताकि आपकी Videos Indexed हो जाएं और आपका वीडियो search result में प्रदर्शित हो।
  • बहुत सारे Videos बनाएं और अच्छी quality की बनाएं।
  • Videos बनाने में कभी हार न मानें।
  • अपने Videos को Social Media में Share जरुर करें ताकि लोग इसके बारे में जान सके।
  • दुसरे Channels के साथ जुड़ें और एक दुसरे का Promotion करें जिसे की Cross promotion भी कहा जाता ह।
इन्हें भी देखें :-  Instagram par Followers kaise badhaye? इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 16 सीक्रेट टिप्स 2024

YouTube से पैसे कमाने के लिए क्या न करें?

  • सबसे जरुरी बात यह है की कभी भी किसी दुसरे का Video Copy Paste न करें। ऐसा करने से आपका account ban हो जायेगा और videos भी delete कर दिए जायेंगे।
  • YouTube के terms and conditions और policy को ध्यान में रखकर ही Videos बनाएं और explicit videos कभी भी न बनाएं जिसे बनाने की permission YouTube नहीं देता।

FAQ Related YouTube Se Paise Kaise Kamaye?

Q. YouTube से पैसे कमाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

Ans : YouTube से पैसे कमाने के लिए आपको 
सबसे पहले आपको एक YouTube  चैनल बनाये।
फिर आपको YouTube चैनल पर वीडियो अपलोड करना होगा।
1000 Subscriber पूरा करना होगा।
YouTube की पॉलिसी के अनुसार 4000 घंटे का Watch Time पूरा करना होगा
अब Google Adsense द्वारा अपने YouTube चैनल को Monetization करना होगा
और इस तरह आप यूट्यूब से पैसे कमा सकेंगे।

Q. YouTube से पैसे कब मिलते है?

Ans : YouTube से पैसे तब मिलने शुरू होते हैं जब आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे का वाच टाइम पूरा हो जाता हैं। इसके बाद जब आप अपने यूट्यूब चैनल को Monetization को एक्टिवेट करते हैं तो इसके बाद आपको YouTube से पैसे मिलने लगते हैं।
Note: आपके YouTube चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर तथा 4000 घंटे का Watch Time पूरा हो जाता है तो इसके बाद आप अपने चैनल का Monetization Option को ऑन करेंगे इसके बाद आपको यूट्यूब के तरफ से पैसे मिलने लगते हैं।

Q. YouTube पर 1000 सब्सक्राइबर होने पर कितने पैसे मिलते हैं?

Ans : YouTube सब्सक्राइबर के पैसे नहीं देता, हां ये बात ज़रूर है 1000 सब्सक्राइबर पूरा होने पर ही आपके चैनल का Monetization Enable हो जाता है।

Q. YouTube हमें पैसे क्यों देता है?

Ans : YouTube हमें फ़्री में पैसे नहीं देता हैं क्योंकि जब हम YouTube पर वीडियो अपलोड करते हैं तो उस पर एडसेंस का Ads चलता है जिससे YouTube की कमाई होती है तथा YouTube उस कमाई का 45% हिस्सा अपने पास रखकर बाकी का 55% हिस्सा वीडियो अपलोड करने वाले क्रिएटर्स को दे देता हैं।

Q. YouTube से कितने पैसे मिलते है?

Ans : Youtube पर कितने व्यू पर कितने रूपए मिलते हैं, यह कोई Fix नहीं है। यह अलग अलग Factor पर निर्भर करता हैं।
जैसे अगर आपके वीडियो को देखने वाले यूजर्स अमेरिका, कनाडा जैसे देश से आती हैं तो आपकी ज्यादा पैसे मिलते हैं। वही अगर आपके वीडियो को देखने वाले यूजर्स भारत, पाकिस्तान, नेपाल जैसे देशों से ट्रैफिक आ रहा हैं। तो आपको कम पैसे मिलते हैं अगर आपके चैनल के वीडियो को अमेरिका के लोग देखते हैं तो आपको ज्यादा पैसे मिलते हैं।
फिर भी यहां हम आपको YouTube वीडियो से होने वाली कमाई की एक summery दे देते हैं।
यूट्यूब से कितने पैसे मिलते हैं? :-
1000 Views पर लगभग 1 डॉलर से लेकर 4 डॉलर तक
10000 Views पर लगभग 10 डॉलर से लेकर  40 डॉलर तक
100000 Views पर लगभग 90 डॉलर से लेकर 150 डॉलर तक
10,00000 Views पर लगभग 200 डॉलर से लेकर 300 डॉलर तक
10000000 Views पर लगभग 1000 डॉलर से लेकर 10000 डॉलर तक

Q. YouTube पर पैसे कब और कैसे मिलते हैं?

Ans : YouTube पर पैसे गूगल एडसेंस में $100 पूरा होने के बाद मिलता हैं, और यह पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।

Q. 1 मिलियन व्यूज के लिए भारत में Youtube कितना भुगतान करता है?    

Ans : भारत में यूट्यूब 1 मिलियन व्यूज पर लगभग $300 भुगतान करता है जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹24000 होता है।

Q. कितने सब्सक्राइबर के बाद पैसे मिलते हैं?

Ans : 1000 सब्सक्राइबर के बाद यूट्यूब से पैसे मिलते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले अपने चैनल का monetization एक्टिवेट करना होगा।

Q. अगर हमारे Youtube चैनल से बैंक अकांउट न जुड़ा हो तो कैसे मिलगे पैसै?

Ans : अगर आपके Youtube चैनल से आपका बैंक अकाउंट नहीं जुडा है तो आप Youtube से कमाए हुए पैसे जो Google Adsense में रहते हैं उन्हें नहीं निकाल सकते हैं। यूट्यूब चैनल से पैसे लेने के लिए आपके बैंक अकाउंट का Google Adsense से जुड़ा होना बहुत जरुरी है। 

Q. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पैसा कौन कमाता है?

Ans : अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले रयान काजी (Ryan Kaji) ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर्स की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। रयान महज 9 साल के हैं मगर रिपोर्ट के अनुसार इस साल उन्होंने 29.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है. रयान के यूट्यूब चैनल का नाम ‘रयान वर्ल्ड’ (Ryan’s World) है
वर्ष 2021 के अनुसार इनकी Youtube से साल भर की कमाई 29.5 मिलियन डॉलर था| जो भारतीय मुद्रा में लगभग दो सौ उन्नीस करोड़ अड़तीस लाख अस्सी-पांच हजार पांच सौ होता हैं 

Q. YouTube पर कौन कौन से ट्रैफिक सोर्स मोनेटाइज होते हैं?

Ans : YouTube पर सोशल मीडिया और खुद यूट्यूब से आने वाले ट्राफिक सोर्स को Monetize कर सकते हैं।

Q. क्या मैं YouTube वीडियो के लिए किसी वेबसाइट से स्क्रिप्ट लिख सकता हूं?

Ans : आप Google Doc, MS Word जैसे एप्लीकेशन या वेबसाइट के माध्यम से अपने यूट्यूब वीडियो का स्क्रिप्ट लिख सकते हैं।

Q. अपना YouTube चैनल को पेटीएम से कैसे जोड़े?

Ans : आप अपने YouTube चैनल से पेटीएम को नहीं जोड़ सकते।

Q. YouTube में एक लाइक पर कितने पैसे मिलते हैं?

Ans : YouTube पर लाइक का एक भी पैसा नहीं मिलता। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना YouTube सिर्फ आपको View के मुताबिक पैसे देता हैं, आपके वीडियो पर जितना ज्यादा View आयेंगे, उतना ही ज्यादा आपकी कमाई होगी।

Q. एक YouTube वीडियो बनाने में कितना पैसा लगता है?

Ans : एक YouTube वीडियो बनाने में ₹400 से लेकर ₹200000 तक खर्च लग सकता है। और यह बात पुरी तरह से आपके वीडियो के क्वालिटी पर निर्भर करता हैं।

तो दोस्तों ऊपर आर्टिकल में हमने आपको YouTube se paise kaise kamaye? इस टॉपिक के बारे में डीटेल में जानकारी दी है। दोस्तों उम्मीद करते हैं की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अच्छे से समझ में आ ही गया होगा की आप YouTube से किन तरीको से आसानी से अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं और ये जानकारी आपको जरुर पसन्द आई होगी। ऑर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 92

No votes so far! Be the first to rate this post.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिल जाए
Nitin Kumar
Nitin Kumar

Mr. Nitin Kumar इस ब्लॉग के फाउंडर और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!