PhonePe ki History Kaise Delete Kare? | How to delete PhonePe history?

4.6
(10)

PhonePe ki History Kaise Delete Kare? / How to delete PhonePe history?

नमस्कार दोस्तों हमारे इस ब्लॉग kaise kare tips पर आप सभी का स्वागत है। दोस्तों क्या आप अपनी PhonePe History Delete करना चाहते हैं, लेकीन आपको पता नहीं है की PhonePe ki History kaise Delete kare? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं की PhonePe की हिस्ट्री कैसे डिलीट करें in Hindi? इसीलिए आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

दोस्तों, आज के इस दौर में ऑनलाइन लेन देन करना एक आम बात हो चुकी है। आप भी ऑनलाइन लेनदेन जरूर करते ही होंगे।

ऑनलाइन लेनदेन करने लिए आप लोग अक्सर Paytm, Google Pay या PhonePe जैसे पॉपुलर एप्लीकेशन को Use करते होंगे।

इन एप्लीकेशन को Use करना काफी आसान है। इन Apps के द्वारा आप कुछ ही Clicks में किसी को भी Online पैसे दे सकते हो या किसी से भी ऑनलाईन पैसे ले सकते हो।

चाहे वह मोबाइल फोन का रिचार्ज करना हो, ऑनलाइन बिल का भुगतान करना हो या किसी व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे देने हो। आप इन App के द्वारा यह सभी Activity काफी आसानी से कर सकते है।

दोस्तों, अगर आप इन Apps का इस्तेमाल करते है तो आपको यह भी पता होगा की इन Apps से जब भी आप किसी प्रकार का लेनदेन करते है तो उसका डाटा आपके device में Save हो जाता है।

जहाँ पर आपकी Transactions (आपके द्वारा की गई लेन देन की entry) सेव होती है उसको हम History कहते है। दोस्तों अगर आप Online Transactions के लिए PhonePe App का Use करते हैं तो वहां पर भी आप अपने डिवाइस में PhonePe ऐप में App के द्वारा की गई सारी ऑनलाइन लेन देन की हिस्ट्री देख सकते है।

लेकिन अगर कभी आपको किसी कारणवश अपने PhonePe Account की Transaction History में से किसी डिटेल को Delete करना पढ़े तो क्या आपको अपने PhonePe App की हिस्ट्री को डिलीट करना आता है?

दोस्तों आपको भी कभी ना कभी अपने PhonePe की History को देखने की या फिर PhonePe History Delete करने की जरूरत पड़ी ही होगी। पर आपको पता नहीं है की यह कैसे करें? PhonePe पर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने का तो ऑप्शन है, परन्तु PhonePe Transaction History Delete करने का कोई ऑप्शन नहीं है। इस आर्टिकल हमने आपको 2 ऐसे तरीके बताए है जिनके द्वारा आप अपने PhonePe की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट कर पाएंगे।

phone pe

आज के इस आर्टिकल हमने PhonePe Ki History Kaise Delete Kare इस टॉपिक के बारे में सारी जानकारी दी है। दोस्तों जैसा की आपको पता है PhonePe में History Delete करने का कोई सीधा ऑप्शन नहीं है लेकिन आप हमारे इस आर्टिकल से PhonePe ki History Delete करने के 2 अलग अलग तरीके जान सकते है। एक तरीके से आप अपने PhonePe ki Transaction History Permanently Delete कर सकते है वहीं दूसरे तरीके से आप PhonePe ki Transaction History को Temporary तौर पर Hide कर सकते हो। इस आर्टिकल में हमने इन दोनों ही तरीकों की पूरी स्टेप्स बताई है।

इन्हें भी देखें :-  Instagram par Followers kaise badhaye? इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 16 सीक्रेट टिप्स 2024

तो चलिए पहले जानते है Transaction History होती क्या है और इसे PhonePe में कैसे देखें?

PhonePe में Transaction हिस्ट्री क्या है?

PhonePe App में Transaction History एक प्रकार का रिकॉर्ड होता है जहाँ पर आपके द्वारा किये गए सभी लेनदेन को Save कर लिया जाता है।

Transaction History होने से आपको यह फायदा रहता है की आप इस App द्वारा किए गए सारे लेनदेन को कभी भी देख सकते हैं।

Transaction History आपको ज्यादातर सभी Financial Apps में मिल जाती हैं। यह आपको आपके expenses की जानकारी देता है और आपको किसी पुरानी पेमेंट के बारे में इनफार्मेशन पता करना है उसको भी बताता है।

PhonePe में Transaction History कैसे देखें?

दोस्तों, PhonePe App में अपनी Transaction History देखने के लिए आपको नीचे दिए गए Steps को फॉलो करना है :-

Step 1 :- सबसे पहले आपको अपने फोन में PhonePe App को Open कर लेना है।

Step 2 :- यहां Homepage में आपको नीचे की तरफ History का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।

PhonePe History Dekhen

Step 3 :- अब आपके सामने एक नया पेज Open होगा। यहाँ आप अपनी PhonePe App की सारी Transactions देख सकते हैं।

PhonePe History Details

तो दोस्तों इस तरह आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके अपनी PhonePe की History को देख सकते हैं।

PhonePe History Delete Kaise Kare? (How to delete PhonePe history?)

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ दो तरीके शेयर करने वाले है जिसके माध्यम से आप अपनी PhonePe की History को डिलीट कर सकते है।

दूसरे तरीके के से आप अपनी PhonePe की History को Hide कर सकते हैं। अब इसमें चॉइस आपकी है की आप किस तरीके को फॉलो करना चाहते हैं।

दोस्तों, अपने PhonePe की History को Delete करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-

Step 1 :- सबसे पहले आपको अपने फोन में PhonePe App को Open करके Login कर लेना है।

Step 2 :– यहां Homepage में आपको History का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उसे Open कर लेना है।

PhonePe History Dekhen

Step 3 :- History में आपको आपके सभी लेनदेन दिखाई देंगे।

PhonePe History Details

Step 4 :– अब आपको जिस भी लेनदेन को Delete करना है आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है।

Step 5 :- अब आपके सामने उस Transaction की सारी Detail आ जायेगी।

Contact PhonePe Support

Step 6 :– यहाँ पर आपको Contact PhonePe Support का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक कर लेना है।

Step 7 :- अब आपको यहाँ पर अपनी Transaction के संबंधित एक Ticket Raise करना है।

Step 8 :- Ticket में आप अपनी भाषा में लिख सकते है “Dear Sir, I have to delete or hide this transaction due to some personal reasons.”

Step 9 :- जैसे ही आप यह मैसेज भेजंगे आपकी Ticket जेनरेट हो जायेगी।

Step 10 :- इसके बाद PhonePe Support आपसे Confirmation लेने के लिए Contact करेगा।

Step 11 :- जैसे ही आप Conform करेंगे आपकी वो वाली Transaction History Delete हो जायेगी।

तरीका 2 :- PhonePe ki History को Hide कैसे करें?

दोस्तों, अगर आप अपने PhonePe में केवल किसी एक महीने की Transaction History को देखना चाहते हैं बाकी किसी अन्य month की Transaction नहीं देखना चाहते है उसको आप यह कैसे करेंगे इस आर्टिकल में ये भी हम आपको बताएंगे।

इन्हें भी देखें :-  Youtube Par Views Kaise Badhaye : यूट्यूब पर व्यूज बढ़ाने के 16 सीक्रेट ट्रिक्स

इसके लिए सबसे पहले आपको फोन में PhonePe App को Open कर लेना है। अब आपको इसके History Page को Open कर लेना है।

History Page के ऊपर की तरफ आपको Filter का Option दिखाई देगा। आप यहाँ पर क्लिक करके किसी भी Month के Filter को एप्लाई कर सकते हैं।

PhonePe History Filter month Wise

जैसे ही आप किसी Specific Month को सलेक्ट करेंगे वैसे ही आपके सामने केवल उस महीने की Transaction History आएगी।

PhonePe History Filter Category Wise

आप अपने Month वाले फिल्टर को उपयोग करके अपने किसी एक Month की हिस्ट्री दिखा सकते हैं। जिससे की आपके दूसरे महीने की history छुप जाएगी। इससे ऐसा प्रतीत होगा की आपके Phonepe में इतनी ही लेनदेन का रिकॉर्ड है, और बाकी history delete हो गई है।

आप इसी तरह बाकी फिल्टर का भी उपयोग करके अपनी हिस्ट्री छुपा सकते हैं। जैसे Merchant Payments, Money Received, Recharge & Bill Payments और Money Sent

बाकी सारी Transaction History अपने आप गायब हो जाएंगी। इस तरह से आप अपने Phonepe की हिस्ट्री को छुपा सकते हैं।

तो दोस्तों ऊपर बताए गए तरीकों के द्वारा आप अपने PhonePe ki History ko Delete और Hide कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- दोस्तों अगर आपका फोन चोरी हो जाता है और उसमें PhonePe, या Paytm जैसे UPI Apps चालू है, तो उसे किसी अन्य फोन की सहायता से कैसे बंद करवाए। अगर आप इस बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस नीचे वाले आर्टिकल को जरूर पढ़े :

WiFi Calling Kaise Kare? एयरटेल, जियो में वाईफाई कालिंग कैसे करें? Step by Step Process

PhonePe History से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (FAQ)

Q. क्या हम PhonePe पर Transaction History को Permanently Delete कर सकते है?

Ans : नहीं PhonePe आपको Directly ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिलता है जिससे आप अपने PhonePe पर Transaction History को Permanently Delete कर सकें। इसके लिए आप Customer Support बात करके अपनी Transaction History को डिलीट करवा सकते हैं।

Q. PhonePe में History आपको कहाँ पर दिखाई देती है?

Ans – दोस्तों , जैसे ही आप अपने फोन में PhonePe App को Open करेंगे, वहीं Homepage पर ही आपको नीचे की तरफ History का ऑप्शन दिखाई देता है।

Q. क्या हम UPI Transaction History डिलीट कर सकते हैं ?

Ans : नहीं , आप सीधे तौर पर किसी भी UPI App में UPI Transaction History को Delete नहीं कर सकते है। सभी UPI Apps में UPI Transaction History को Delete करने के लिए आपको कस्टमर सपोर्ट की मदद लेनी होगी।

Q. क्या हम PhonePe से हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं?

Ans : जी हां, आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके PhonePe से Transaction History को Delete कर सकते है।

तो दोस्तों ऊपर आर्टिकल में हमने आपको PhonePe Ki History Kaise Delete Kare? इस टॉपिक पर जानकारी दी है। हमे उम्मीद है की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा की PhonePe App में किसी Transaction History को कैसे Delete कर सकते हैं?

ऊपर दिए गए तरीके को अगर आप ध्यान से पढ़कर अप्लाई करते हैं तो आप 24 से 48 Hour में अपनी Transaction History को डिलीट करवा पायंगे।

इन्हें भी देखें :-  बीबी को काबू कैसे करें? पत्नी को अपने वश में कैसे करें? जानें सटीक तरीके

इसके अलावा इसी तरीक़े से आप किसी अन्य UPI App में भी अपनी Transaction History को Delete कर सकते है।

आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

इसे भी देखें :-

Instagram Par Like Kaise Badhaye

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी।

अगर ये आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे 5 star रेटिंग दीजिए!

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 10

No votes so far! Be the first to rate this post.

दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस बारे में जानकारी मिल जाए
Nitin Kumar
Nitin Kumar

Mr. Nitin Kumar इस ब्लॉग के फाउंडर और Author है। इन्हें हमेशा से इंटरनेट पर जानकारी पढ़ना और उसे अन्य लोगों के साथ शेयर करना पसंद है। अगर आपको इनके द्वारा शेयर की गई जानकारी अच्छी लगती है तो आप इन्हे Social Media पर फॉलो कर सकते है। Thank You!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *